मंगलवार, 26 सितंबर 2023

कुछ ऐसा हो जाये

कुछ ऐसा हो जाये,

कुछ वैसा हो जाये, 

ये कमजोर जीत जाये, 

ये बलवान हार जाये, 

ये सच सच न रहे, 

ये झूठ सच हो जाये, 

इसे जीवन मिल जाये, 

वो स्वस्थ मृत्यु हो जाये | 

ये तार्किक तो नहीं,

पर ये ज्यादा सौम्य हैं, 

ये क़ानूनी ठीक तो नहीं,

पर ज्यादा वाज़िब है, 

ये समुचित तो नहीं, 

पर यही न्याय है, 

तो मौन हो जाओ | 

सब समय के साथ अनुचित हैं,

मौन हो जाओ | 

क्योकि,

वही होगा || 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.